विज्ञापन
3 years ago

Chhattisgarh News Live: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dentewada) में देर रात नक्सलियों (Naxalites) ने एक बार फिर से बारसूर नारायणपुर (Narayanpur) के बीच हर्राकोडेर गांव में लगे जियो टॉवर (Geo Tower) के जनरेटर में आगजनी की.  इसके साथ ही नक्सलियों ने मौके पर 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक  PLGA सप्ताह मनाने की घोषणा वाले पोस्टर भी फेंके. बताया जाता है कि इस वारदात को नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने अंजाम दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 14 ट्रकों और पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया था.

कवर्धा में भी चस्पा किये पर्चा

नक्सलियों ने कवर्धा जिले के झलमला थाना के समनापुर गांव में पर्चे चस्पा किए हैं. इन पर्चों में  सरकार पर दमन करने के आरोप लगाए हैं. सूचना के बाद पुलिस ने पर्चा जब्त कर क्षेत्र में  सर्चिंग शुरू कर दी है. समनापुर गांव छत्तीसगढ़ की सीमा और मध्य प्रदेश से लगा हुआ है. बताया जाता है कि पीएलजीए जोनल कमेटी के सदस्यों ने पर्चा चस्पा किए हैं. आपको बता दें कि 2016 से कवर्धा में नक्सली सक्रिय है. इस पर्चे में पीएलजीए की वर्षगांठ मनाने का भी उल्लेख किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com