Indore Airport Fire Video: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा के पिछले हिस्से की दीवार के पास अचानक भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़की.
कई किलोमीटर तक फैला धुआं
आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर से साफ दिखाई दे रही थीं. आसपास के कई किलोमीटर क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया. एयरपोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई.
इंदौर में युवकों ने खेली खून की होली, मामूली बात पर चाकू मारकर युवक की हत्या

Indore Airport Fire
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के दृश्य साझा कर रहे हैं.
DA Hike MP: मध्य प्रदेश में 58% हुआ महंगाई भत्ता, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, सरकार ने दिया होली का तोहफा