विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2026

Chhindwara Accident: होली पर 4 युवकों की मौत,  छिंदवाड़ा के चौरई में दो बाइकों की भिड़ंत

Chhindwara Accident: मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा के चौरई में होली के दिन दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई और एक घायल है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना गया है.

Chhindwara Accident: होली पर 4 युवकों की मौत,  छिंदवाड़ा के चौरई में दो बाइकों की भिड़ंत

Chhindwara Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में होली का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया, जब चौरई क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा बुधवार को सिहोरा-माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ.

तेज रफ्तार बनी जानलेवा

पुलिस के अनुसार घटना छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र में हुई. बताया जा रहा है कि एक बाइक मचागोरा की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक सिहोरा की दिशा से तेज रफ्तार में बढ़ रही थी. धनोरा गोसाई पुलिया के पास दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि मचागोरा की ओर से आ रही एचएफ डीलक्स और सिहोरा की ओर से आ रही टीवीएस रेडियस बाइक में सीधी भिड़ंत हुई. एक बाइक पर तीन युवक और दूसरी पर दो युवक सवार थे. हादसे के बाद सभी पांचों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है.

मृतकों की पहचान, गांव में पसरा मातम

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल पाल, विनोद उर्फ चंगू यादव, राहुल कहार और एक अन्य युवक के रूप में हुई है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

छिंदवाड़ा पुल‍िस कर रही जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों को न्योता देती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com