MP News | Rajya Sabha Election | Hardeep Puri | CM Mohan | Domanlal Korsawada | Kuno National Park

  • 25:29
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
MP News | Madhya Pradesh | Rajya Sabha Election | Hardeep Singh Puri | CM Mohan Yadav | Project Cheetah | Domanlal Korsawada | Kuno National Park | MP Foundation Day | Bhopal News | Chhattisgarh News राज्यसभा उपचुनाव: मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीजेपी की ओर से नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत बीजेपी के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। हैदराबाद के निर्दलीय उम्मीदवार कांते सैयन्ना ने भी नामांकन फॉर्म का पहला सेट दाखिल किया है। वहीं बैतूल के अतिथि शिक्षक अनिल गोलानी भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। विधानसभा में बीजेपी के 164 विधायक हैं और जीत के लिए 116 वोट जरूरी बताए गए हैं। बैतूल को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर की। ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का काष्ठ लाभांश दिया गया। इसके अलावा 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ। ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में सफारी गेट, बटरफ्लाई पार्क और कुकू क्षेत्र के विकास की घोषणाएं भी की गईं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: 1 नवंबर को मध्यप्रदेश अपना 71वां और छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना दिवस मनाएगा। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश का राज्योत्सव आयोजित होगा, जिसकी थीम 'विरासत से विकास' रखी गई है। वहीं नया रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में सारंग टीम का हेलीकॉप्टर एयर शो भी आकर्षण रहेगा। छत्तीसगढ़ के विधायक का निधन: अहिवारा से बीजेपी विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 1972 में शिक्षक के रूप में करियर शुरू किया था और 2008 में अहिवारा सीट के पहले विधायक बने थे। 2023 में दूसरी बार विधानसभा पहुंचे थे। उनके पार्थिव शरीर को रायपुर, दुर्ग और फिर उनके गृह ग्राम बालोद ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। कूनो में चीता K-22 की मौत: कूनो नेशनल पार्क में 19 महीने के नर चीता K-22 की गोली लगने से मौत के मामले में वन विभाग ने दो रेंजर समेत छह कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। चीते के शरीर से पांच छर्रे निकाले गए थे। वन्यजीव कार्यकर्ता ने मामले की CBI जांच की मांग की है। घटना के बाद प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। भोपाल में अंधविश्वास के नाम पर ठगी: साकेत नगर की राजेश्वरी शर्मा को परिवार की समस्याएं दूर कराने और बेटे को वापस परिवार से जोड़ने का भरोसा दिलाया गया। आरोप है कि पूजा-पाठ और गृह शांति के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात ले लिए गए। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सोना भी बरामद किया है। #mpnews #madhyapradesh #rajyasabhaelection #hardeepSinghPuri #mohanyadav #betulnews #mpfoundationday #chhattisgarhnews #domanlalkorsawada #kunonationalpark #projectcheetah #bhopalnews ndtv_news

संबंधित वीडियो