Adani University का तीसरा दीक्षांत समारोह, 374 Students को मिली डिग्रियां । Breaking News
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अदाणी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। अहमदाबाद के शांतिग्राम कैंपस में हुए इस कार्यक्रम में 374 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह के मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के निदेशक डॉ. गोविंदन रंगराजन रहे, जबकि अदाणी यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. प्रीति अदाणी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस मौके पर डॉ. प्रीति अदाणी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक नई यूनिवर्सिटी से निकलने वाले विद्यार्थियों के सामने अपनी विरासत बनाने की चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि, उनके विचारों की मौलिकता और काम की ईमानदारी ही आने वाली पीढ़ियों के लिए यूनिवर्सिटी की पहचान बनाएगी।
#adaniuniversity #adani #preetiadani #convocation2026 #graduationceremony #gandhinagar #ahmedabad #gujaratnews #highereducation #studentlife #educationnews #adaniuniversitynews
ndtv_news