Madhya Pradesh स्थापना दिवस पर 165 Farmers की निकली Lottery! CM Mohan Yadav करेंगे सम्मानित। Breaking News
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के 165 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में विजेता किसानों को पुरस्कार देंगे, जबकि अलग-अलग जिलों में प्रभारी मंत्री सम्मानित करेंगे।
सभी 55 जिलों से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए कुल 165 किसानों का चयन लॉटरी के जरिए किया गया है। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में करीब 40 हजार किसानों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 15,298 प्रतिभागियों ने पूरे 24 अंक हासिल किए। वीर भारत न्यास और किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की संयुक्त पहल पर आयोजित इस क्विज का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनके सम्मान एवं स्वाभिमान को बढ़ावा देना था।
#mpfoundationday #madhyapradeshnews #kisanquiz #farmers #mohanyadav #kisanwelfare #tractorprize #bulletbike #escooter #kisanswabhiman #bhopalnews #breakingnews
ndtv_news