MP Food News : Diwali से पहले मिलावट पर बड़ा एक्शन, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा । Breaking News

  • 11:31
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
MP Food News : Diwali से पहले मिलावट पर बड़ा एक्शन, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा । Breaking News मध्य प्रदेश में त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई जिलों में जांच और छापेमारी तेज कर दी है। बुरहानपुर में करीब 45 डेयरियों का निरीक्षण किया गया। दूध, मावा, घी और पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए। एक डेयरी से लगभग 50 लीटर दूध नष्ट कराने और दूसरी जगह पनीर व घी जब्त करने की जानकारी दी गई। बिल उपलब्ध नहीं होने पर कुछ मावा और पनीर भी नष्ट कराया गया। छतरपुर जिले के नौगांव में मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई के दौरान 55 किलो मावा जब्त किए जाने की खबर है। अधिकारियों ने नमूने जांच के लिए भेजे हैं। घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल के मामले में भी कार्रवाई की जानकारी दी गई। कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले एक सप्ताह के दौरान लगभग 35 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। अधिकारियों के मुताबिक, नमूनों को भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीधी में भी होटल, मिठाई और किराना दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। #mpnews #madhyapradesh #diwali #foodsafety #fooddepartment #foodadulteration #fake mawa #burhanpur #chhatarpur #katninews #rahulgandhi #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो