MP NEWS: Indore Rehab Center में युवक की मौत से हड़कंप,70 से ज्यादा मरीज दीवार फांदकर भागे। Breaking
मध्य प्रदेश के इंदौर में रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सचिन लोधी नामक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवक केंद्र के वॉशरूम में फंदे पर मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत की जानकारी सामने आई। परिजनों ने केंद्र के संचालकों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद केंद्र में इलाज करा रहे करीब 50 से 70 मरीज मुख्य गेट पर ताला होने के कारण कथित तौर पर दीवार फांदकर बाहर चले गए। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बाहर गए मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, मौत के कारणों और केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों की जांच जारी है।
#indore #indorenews #breakingnews #madhyapradesh #rehabcenter #nashamuktikendra #sachinlodhi #indorepolice #rehabilitation #cctvfootage #latestnews #hindinews
ndtv_news