Fraud Case : Dhamtari में 3.12 करोड़ की ठगी, Share Trading के नाम पर 130 लोगों को लगाया चूना!

  • 4:42
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
Fraud Case : Dhamtari में 3.12 करोड़ की ठगी, Share Trading के नाम पर 130 लोगों को लगाया चूना! छत्तीसगढ़ के धमतरी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले के मुख्य आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वेल्थ ट्रैकर नाम से कार्यालय बनाकर लोगों को शेयर मार्केट में निवेश पर हर महीने 4% मुनाफा देने का लालच दिया था। साथ ही SEBI से रजिस्टर्ड होने और जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसा लौटाने का भरोसा दिलाया गया था। यह मामला साल 2021-22 से चल रहा था। करीब 130 से अधिक लोगों ने इस योजना में निवेश किया और कुल निवेश राशि 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि शुरुआत में कुछ समय तक पैसा लौटाया गया, लेकिन बाद में आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर भुगतान टालना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, बालोद जिले से मिली शिकायत के बाद मामला धमतरी सिटी कोतवाली में दर्ज हुआ। साइबर टीम ने जांच और तलाश के बाद आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ठगी की रकम कहां निवेश की गई और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। #dhamtari #dhamtariNews #chhattisgarhnews #sharetradingscam #stockmarketfraud #investmentfraud #wealthtracker #ponzischeme #cybercrime #indorearrest #dhamtaripolice #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो