Tantra-Mantra Fraud: Bhopal में तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी! । Bhopal Breaking Crime News
भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृह शांति के नाम पर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता राजेश्वरी शर्मा की पहचान पड़ोस में रहने वाली आशा यादव से हुई थी। आशा ने उन्हें अपने भाई मुकेश के तंत्र-मंत्र करने और गृह शांति कराने की बात बताई। परिवार को फिर से एकजुट करने की उम्मीद में पीड़िता आरोपियों के संपर्क में आईं।
शिकायत के अनुसार, 25 मई 2025 से गृह शांति के नाम पर उनसे पैसे लिए जाने लगे। पीड़िता ने फोनपे के जरिए 7 लाख 16 हजार रुपये ट्रांसफर किए और घर में रखी 12 लाख 54 हजार रुपये की नकदी भी दी। इसके अलावा सोने और चांदी के जेवरात लेने का भी आरोप है।
मामले में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 11 तोला सोना बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी तो नहीं की गई।
#bhopalnews #bhopalcrime #tantramantrafraud #blackmagicfraud #crimebranch #madhyapradesh #mpnews #fraudcase #womanfraud #jewelleryfraud #policeinvestigation #breakingnews
ndtv_news