Cyber Fraud : Dhamtari, Kawardha, Vidisha और Bhopal में ठगी के बड़े मामले, जानिए कैसे बिछाया गया जाल
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ठगी के कई बड़े मामले सामने आए हैं। धमतरी में पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के मामले में मुख्य आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कथित योजना में 130 से ज्यादा लोगों ने निवेश किया था और कुल निवेश 10 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है। शिकायत में 3.12 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है।
कवर्धा में बंद LIC पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर करीब 69.37 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। आरोपी पर खुद को RBI और उपभोक्ता आयोग का अधिकारी बताकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में पैसे लेने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जैद खान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विदिशा में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी को नकली CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया। आरोपियों ने वीडियो कॉल पर 25 दिनों तक डराकर अलग-अलग खातों में करीब 69 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई बैंक खाते होल्ड किए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
वहीं भोपाल के साकिर नगर में परिवार को फिर से जोड़ने और गृह शांति कराने के नाम पर एक महिला से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
#cyberfraud #sharemarketscam #dhamtari #chhattisgarhnews #investmentfraud #licfraud #digitalarrest #vidishanews #bhopalnews #cybercrime #madhyapradesh #scamalert
ndtv_news