MP Kotwar Protest : एमपी के 38 हजार कोटवारों ने खोला मोर्चा, Government Employee घोषित करने की मांग

  • 5:51
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कोटवार अपनी मांगों को लेकर भोपाल के शाहजहानी पार्क पहुंचे हैं। यहां प्रदेशभर के कोटवारों ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह और धरना शुरू किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। कोटवार संघ की प्रमुख मांग है कि प्रदेश के करीब 38 हजार कोटवारों को नियमित कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा भूमि का मालिकाना हक देने की मांग भी उठाई गई है। प्रदर्शन में शामिल कुछ कोटवारों ने बताया कि उन्हें करीब 1,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। उनका कहना है कि इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने फटी हुई सरकारी वर्दी और अपनी आर्थिक परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। अब कोटवारों का यह अनिश्चितकालीन आंदोलन सरकार के अगले कदम पर टिका है। #mpnews #bhopalnews #kotwarprotest #kotwar #madhyapradesh #kotwarunion #indefiniteprotest #salaryissue #regularization #governmentjob #shahjahanpark #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो