मध्य प्रदेश के भिंड में कचनाव रोड स्थित बाजार में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी रिक्की पंडित के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक बाजार में दवा लेने आया था, तभी दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
वहीं भोपाल में राज्यसभा चुनाव के नामांकन के बीच हैदराबाद के निर्दलीय उम्मीदवार कांते सैयन्ना ने भी नामांकन फॉर्म लिया और पहला सेट दाखिल किया। उनका दावा है कि बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने सोमवार तक प्रस्तावक जुटाने की बात कही है।
#bhindnews #bhindmurder #bhindfiring #rickyPandit #mpnews #mpcrime #madhyapradesh #rajyasabhaelection #rajyasabha #bhopalnews #independentcandidate #breakingnews
ndtv_news