Chhindwara Road Accident: यात्रियों से भरी Bus और Truck की आमने-सामने भिड़ंत,मची अफरा-तफरी। Breaking

  • 1:55
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
Chhindwara Road Accident: यात्रियों से भरी Bus और Truck की आमने-सामने भिड़ंत,मची अफरा-तफरी। Breaking मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अवाडा चौक के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस छिंदवाड़ा से चांद जा रही थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में 10 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, 9 से 10 मरीज पहुंचे थे। इनमें तीन बच्चे और दो महिलाएं भर्ती हैं, जबकि एक पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। #chhindwara #busaccident #truckaccident #roadaccident #madhyapradesh #mpnews #breakingnews #chhindwaranews #buscollision #accidentnews #latestnews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो