MP News : Kuno National Park में Cheetah का शिकार, 6 वनकर्मी सस्पेंड और 2 आरोपी गिरफ्तार । Breaking

  • 22:17
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 19 महीने के नर चीता शावक K-22 की गोली लगने से मौत के मामले ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 25 अक्टूबर को श्योपुर के वन क्षेत्र में घायल मिले चीते को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया था। सर्जरी के दौरान उसके शरीर से पांच गोलियों के छर्रे निकाले गए, लेकिन 27 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मामले में वन विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दो रेंजर, एक डिप्टी रेंजर और तीन वनरक्षकों समेत छह कर्मचारियों को निलंबित किया है। वहीं मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। इस घटना के बाद वन्यजीव विशेषज्ञों ने कूनो की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों ने स्थानीय आदिवासी समुदाय को संरक्षण से जोड़ने, खुफिया तंत्र मजबूत करने और अवैध शिकार रोकने के लिए वन विभाग-पुलिस के बेहतर समन्वय की जरूरत बताई है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने मामले की CBI जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की है। #kunonationalpark #cheetahk22 #projectcheetah #cheetah #cheetahconservation #wildlifecrime #wildlifeprotection #madhyapradesh #sheopur #morenanews #forestdepartment #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो