Sehore : ग्रामीणों ने रोका Minister Karan Singh Verma का काफिला, Transformer खराब, गांव में अंधेरा!
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मड़िया गांव में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया। गांव से गुजर रहे राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले को ग्रामीणों ने रोक लिया और अपनी परेशानी बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ट्रांसफार्मर कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे घरों में बिजली नहीं मिल रही। बिजली संकट के कारण बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा के काम और किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बिजली बिल जमा करने के बावजूद समस्या दूर नहीं होने और खुले बिजली तारों में करंट आने की शिकायत भी की। उनका दावा है कि हैंडपंप के पास भी करंट आने की स्थिति बनी हुई है। मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कराने तथा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
#sehorenews #mpnews #madhyapradesh #karansinghverma #villagersprotest #electricityproblem #powercut #transformerfailure #ruralnews #farmersissue #breakingnews #latestnews
ndtv_news