Bijapur Bus Accident: Raipur-Durg जा रही यात्री Bus पलटी। Chhattisgarh Road Accident । Breaking News

  • 2:16
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
Bijapur Bus Accident: Raipur-Durg जा रही यात्री Bus पलटी। Chhattisgarh Road Accident । Breaking News छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भैरमगढ़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्रियों से भरी बस पांडे मुर्गा इलाके के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, बस सुबह करीब 7:45 बजे बीजापुर से रवाना हुई थी। करीब 30 से 35 किलोमीटर आगे भैरमगढ़ के पास हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी में अंधे मोड़ पर बस पलटने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। #bijapur #bijapurnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #busaccident #roadaccident #bhairamgarh #durg #breakingnews #highwayaccident #latestnews #accidentnews ndtv_news

संबंधित वीडियो