मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित बड़े दिगंबर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अभिलाषा जैन और पूजा करने पहुंची किरण जैन के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
घटना में घायल किरण जैन को पहले बेगमगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए सागर रेफर किया गया। किरण जैन के परिजन ने आरोप लगाया कि विवाद से पहले भी अभिलाषा जैन उनसे कहासुनी कर चुकी थीं। बेगमगंज पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#raisennews #begumganj #jaintemple #templedispute #cctvfootage #womenfight #mpnews #madhyapradesh #policenews #templecontroversy #sagarnews #breakingnews
ndtv_news