MP News: Betul में CM Mohan Yadav की बड़ी घोषणाएं,100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात। Breaking News

  • 6:32
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को कई विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में करीब 30 करोड़ रुपये की बोनस राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए आज ही दिवाली है। कार्यक्रम में बैतूल, आमला और मुलताई के स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और शौचालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। इसके अलावा क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए इंडोर और आउटडोर स्टेडियम बनाने, जनजातीय संग्रहालय स्थापित करने और ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में सफारी गेट बनाने की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बटरफ्लाई पार्क बनाने का ऐलान किया। कार्यक्रम में विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। #cmmohanyadav #betulnews #mpnews #madhyapradesh #tendupattabonus #betuldevelopment #mpgovernment #cricketstadium #footballstadium #butterflypark #tribalmuseum #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो