National Unity Day 2026: राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य परेड! PM Modi ने ली Parade की सलामी! । Breaking
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के एकता नगर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न सुरक्षा बलों की भव्य परेड की सलामी ली।
समारोह में CRPF, CISF, ITBP, SSB, छत्तीसगढ़ पुलिस की DRG और महिला बस्तर फाइटर्स, मध्य प्रदेश हॉकफोर्स, बिहार STF, आंध्र प्रदेश ग्रेहाउंड्स, झारखंड जगुआर, ओडिशा SOG और महाराष्ट्र पुलिस के नक्सल विरोधी कमांडो दस्ते ने हिस्सा लिया।
परेड में महिला बस्तर फाइटर्स की भागीदारी भी विशेष आकर्षण रही। इस दस्ते का नेतृत्व DSP अमृता पैकरा ने किया। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF दस्तों ने भी अपनी भागीदारी दिखाई।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के नक्सल विरोधी अभियानों, जवानों के योगदान और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। परेड के माध्यम से देश की एकता, सुरक्षा, शांति और नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया।
#nationalunityday #pmmodi #ekta nagar #rashtriyaektadiwas #sardarpatel #crpf #chhattisgarhpolice #bastarfighters #naxalfreeindia #indiansecurityforces #unityday #breakingnews
ndtv_news