मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल दौरे के दौरान जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगातें दीं। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण के साथ कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 3.69 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को करीब 30.21 करोड़ रुपये की बोनस राशि दी जा रही है। इसके अलावा लकड़ी के लाभांश के रूप में भी राशि वितरित की जा रही है।
बैतूल में पेयजल योजना के लिए करीब 50 करोड़ रुपये, हाट बाजार और गीता भवन के लिए 18 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। सातनेर-देहगुड़-मांडवी और झल्लार-आमला मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी करीब 47-47 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने कुकरू में पर्यटन विकास के लिए 15.52 करोड़ रुपये के काम शुरू करने, कॉफी बागान विकसित करने और बैतूल-मुलताई में 24 करोड़ रुपये के नए कारखाने लगाने की बात कही। इसके साथ ही आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर, छात्रावास, सिंचाई परियोजनाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया।
#cmmohanyadav #betulnews #madhyapradesh #mpnews #breakingnews #tendupattabonus #tribaldevelopment #kukru #mpgovernment #betullatestnews #developmentnews #mohanyadav #hindinews #latestnews #mpbreakingnews
ndtv_news