MP-CG News Live Updates: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान कराया गया था. बताया गया था कि, इस बार पिछली बार के मुकाबले कम वोटिंग हुई. मतदान के बाद से रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि, इससे पहले 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल्स की बात करें तो यहां कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है. हालांकि, 3 दिसंबर को जब पूरे परिणाम जारी किये जाएंगे. तो साफ होगा कि, प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी. कांग्रेस को साल 2018 में 68 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी को 15 सीटें. लेकिन इस बार माना जा रहा है कि, बीजेपी को फायदा मिलने वाला है. हालांकि, सरकार बना पाएगी या नहीं इस पर सबकि नजर टिकी रहेगी.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 ऑनलाइन कैसे देखें?. पढ़ें पूरी खबर