विज्ञापन

सिरोंज–बीना हाईवे पर नाले में गिरी कार; एक की मौत और पांच की हालत गंभीर

MP Road Accident News: घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नाले में उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया. कार के दरवाजे नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने पत्थरों से कार के कांच तोड़े और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला.

सिरोंज–बीना हाईवे पर नाले में गिरी कार; एक की मौत और पांच की हालत गंभीर
naved Khan

Road Accident News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) जिले में सिरोंज–बीना हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल, ग्राम रुसल्ली डामा की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी. हादसे के समय कार में कुल सात लोग सवार थे.

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, कार में मौजूद सात साल का एक बच्चा सुरक्षित बच गया, जिसे हल्की चोटें आईं है.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग उज्जैन से चंदेरी जा रहे थे. वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान जब कार रुसल्ली डामा गांव की पुलिया के पास पहुंची, तब अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे नाले में जा गिरी.

 ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नाले में उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया. कार के दरवाजे नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने पत्थरों से कार के कांच तोड़े और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला.

 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाहर निकालकर सिरोंज अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. डॉक्टरों ने पांच गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

 करीब 20 मिनट चला रेस्क्यू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के बाद उनके पेट में भरा पानी भी निकाला गया. पूरे बचाव अभियान में करीब 20 मिनट का समय लगा. ग्रामीणों की तत्परता और साहस के कारण कई लोगों की जान बचाई जा सकी.

LPG Gas Crisis: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर पुलिस का शिकंजा, भोपाल और नीमच में बड़ी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर आने वाली  है वैकेंसी,  नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close