विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2026

CG Gov Job Recruitment: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर आने वाली  है वैकेंसी,  नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Government Job: उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 700 पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण कर विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है. भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को सभी आवश्यक जानकारियों के साथ पत्र भेज दिया है.

CG Gov Job Recruitment: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर आने वाली  है वैकेंसी,  नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Chhattisgarh Government Job: छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य के कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर 700 नई नियुक्तियां की जाएंगी.

इस भर्ती के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों और सहायक सेवाओं की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

Latest and Breaking News on NDTV

इन पदों पर होगी भर्ती

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 700 पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण कर विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है. भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को सभी आवश्यक जानकारियों के साथ पत्र भेज दिया है.

 कई विषयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति

राज्य के सरकारी महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणी शास्त्र के 50-50 पद निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल के 25-25 पद, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 15 पद, वाणिज्य के 75 पद और विधि विषय के 10 पदों पर भी भर्ती की जाएगी. साथ ही 25 खेल अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी.

भर्ती से जुड़ी जानकारी आयोग को भेजी गई

उच्च शिक्षा विभाग ने इन सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या, परीक्षा के पाठ्यक्रम और विज्ञापन का प्रारूप भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेज दिया है. आयोग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे.

 शिक्षण व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इन पदों पर नियुक्ति होने से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है. इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कॉलेजों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी.

 अतिथि प्राध्यापकों की व्यवस्था भी जारी

वर्तमान में कॉलेजों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग ने प्रत्येक स्वीकृत पद के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था भी लागू कर रखी है. यह व्यवस्था सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर भी लागू है.

यह भी पढ़ें- LPG Gas Crisis: देश में तेल-गैस संकट पर राहुल गांधी के सवाल पर भड़के सीएम यादव, देश को शर्मिंदा करने का लगाया आरोप

विभाग के अनुसार अधिकांश अतिथि शिक्षक पीएचडी डिग्रीधारी हैं और उन्होंने नेट तथा सेट जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं. ये शिक्षक वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जीवाजी यूनिवर्सिटी का बड़ा कारनामा, वरिष्ठता सूची में मृत और रिटायर्ड प्रोफेसरों का नाम डाल दिया, मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com