विज्ञापन
2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News in Hindi: एमपी–छत्तीसगढ़ की लाइव अपडेट्स में गुरुवार 12 मार्च सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोज़गार के अवसर और मौसम की चेतावनियां तीनों एक साथ हैं. भोपाल के मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में इन्द्राणी समारोह का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हो रहा है, वहीं दुर्ग में युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप नौकरी की उम्मीदें बढ़ा रहा है. दूसरी ओर, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया है, जिससे नागरिकों को सतर्क रहने और गरमी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

इन्द्राणी समारोह और दुर्ग रोज़गार मेला

भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय परिसर में 10–12 मार्च 2026 तक आयोजित इन्द्राणी समारोह में लोक एवं भक्ति गायन, पारंपरिक जनजातीय नृत्य और शास्त्रीय नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं. प्रवेश निःशुल्क है, इसलिए अंतिम दिन तक बड़ी संख्या में आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है. उधर, दुर्ग के मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 12 मार्च को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप होगा, जिसमें 145 पद (125 इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन और 20 सेल्स प्रमोटर) के लिए भर्ती की जाएगी.

प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं, सीएम यादव ने कहा- अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने बताया कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है, साथ ही पेट्रोलियम, CNG और PNG की आपूर्ति भी लगातार जारी है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को वाणिज्यिक सिलेंडर के उपयोग की छूट दी गई है. स्थिति की सतत निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रतिदिन समीक्षा कर आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. सीएम ने कहा कि मध्य पूर्व की परिस्थिति पर सरकार लगातार नजर रखे हुए है.

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का उद्घाटन, आठ टीमें लेंगी हिस्सा

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ, जिसमें देशभर से आई कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. मीडिया से बातचीत में संत देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट अवसर देगा और प्रतियोगिता को विभिन्न चैनलों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा जाएगा. आयोजन में कई संत और क्रिकेटर्स के आने की भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि देशभर के संतों के चरण यहां पड़े हैं. उन्होंने भगवान कृष्ण के संदर्भ में कहा कि जैसे उन्होंने कालिया नाग का अंत खेल-खेल में किया, वैसे ही आज के युवा और समाज सनातन भाव से जुड़कर दुष्टता और बुरे विचारों का अंत करें. यह लीग न केवल खेल प्रतिभा को मंच देगी, बल्कि युवाओं में अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा भी संचारित करेगी.

मैहर चैत्र नवरात्रि मेला; दो ट्रेन का होगा अस्थाई ठहराव

मैहर चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो लंबी दूरी की ट्रेनों का अस्थायी ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया है. (1) गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस का ठहराव 18 से 28 मार्च तक रहेगा; यह ट्रेन शाम 5:35 बजे मैहर पहुंचेगी और 5:40 बजे रवाना होगी. (2) गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव 20 से 29 मार्च तक रहेगा; यह ट्रेन दोपहर 1:55 बजे मैहर पहुंचेगी और 2:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह अस्थायी व्यवस्था छत्तीसगढ़ से मैहर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मेले के दौरान अतिरिक्त सुविधा देगी.

पशुबाड़े में लगी भीषण आग, चार मवेशियों की जिंदा जले

बड़वानी जिले के सेंधवा शहर की ईरानी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर मवेशियों के एक बाड़े में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें चार भैंसें जिंदा जल गईं, जबकि एक गाय और उसका बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गए. पशु मालिक गोमा जाधव ने मवेशियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे भी झुलस गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जाधव ने आशंका जताई कि बाड़े के पीछे शराब पीने और ताश खेलने वालों की लापरवाही से आग लगी होगी. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस कारणों की जांच कर रही है.

पीथमपुर में ‘हेटीक इंडिया’ का बड़ा विस्तार, ₹2000 करोड़ का निवेश

धार जिले के पीथमपुर में फर्नीचर फिटिंग बनाने वाली वैश्विक कंपनी हेटीक इंडिया ने अपनी नई अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का शुभारंभ किया है. लगभग 25,700 वर्ग मीटर में फैली यह यूनिट कंपनी के भारत में 25 वर्ष पूरे होने पर किए गए बड़े विस्तार का हिस्सा है. नए प्लांट के साथ हेटीक का भारत में कुल निवेश करीब 2,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह यूनिट मुख्य रूप से अंडरमाउंट ड्रॉअर रनर (क्वाड्रो) के निर्माण के लिए तैयार की गई है और सालाना लगभग 5 मिलियन यूनिट उत्पादन क्षमता जोड़ेगी. पूरी तरह ऑटोमेटेड और जर्मन तकनीक से सुसज्जित यह प्लांट मजबूती और सॉफ्ट-क्लोज तकनीक वाले प्रीमियम उत्पाद तैयार करेगा. रोजगार के क्षेत्र में भी परियोजना अहम साबित होगी, जहां पहले से 700 लोग कार्यरत हैं, वहीं नई यूनिट से 300 नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यहां सोलर पावर, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसी सुविधाएं भी लागू की गई हैं. यह यूनिट घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात में भी बड़ी भूमिका निभाएगी.

अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री साय का कड़ा रुख

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के लगातार सामने आ रहे मामलों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिला कलेक्टरों को व्यापक सर्वे कर 15 दिनों के भीतर प्रमाण‑पत्र सहित रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. दुर्ग और बलरामपुर जिलों में हाल ही में अफीम की गैरकानूनी खेती पकड़ी गई थी, जिनमें दुर्ग मामले में एक भाजपा नेता मुख्य आरोपी है, जबकि बलरामपुर में तीन दिनों के भीतर दो स्थानों पर खेती मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि राज्य में किसी भी स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की खेती या कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू‑अभिलेख ने सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने‑अपने जिलों में सर्वे कर अफीम की खेती न होने का प्रमाण‑पत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

या है.

ग्वालियर में आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों पर चला निगम का बुल्डोजर

ग्वालियर में नगर निगम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में बनाए गए विकास कार्यों पर बुलडोजर चला दिया. निगम सीमा के भीतर कॉलोनाइजरों द्वारा बिना अनुमति सड़क, सीवर, बाउंड्रीवॉल और बिजली के पोल जैसी संरचनाएं तैयार की गई थीं, जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई. प्रथम चरण में चयनित 66 अवैध कॉलोनियों में से ग्राम सालूपुरा क्षेत्र की लगभग 15.30 हेक्टेयर भूमि पर विकसित छह अवैध कॉलोनियों में यह कार्रवाई हुई, जिनमें कई कॉलोनाइजरों के नाम सामने आए. सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल, भवन अधिकारी पवन शर्मा, भवन निरीक्षक रवि गोडिया और मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित निगम टीम पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही.

रायपुर विधानसभा थाना क्षेत्र में एक होटल में लगी आग

रायपुर विधानसभा थाना क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार को अचानक आग लग गई, जिससे अफरा‑तफरी मच गई. आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर रूम से शुरू हुई और थोड़ी देर में उसकी लपटें पहले माले तक दिखाई देने लगीं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है.

अफीम मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 2 अब भी फरार

अफीम मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ जांच में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने जोधपुर से आरोपी छोटू राम को पकड़ा है, जो मुख्य आरोपी विकास बिश्नोई का ससुर बताया जा रहा है. जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी अचला राम जाट ही छोटू राम के पास से जोधपुर से अफीम के बीज लेकर दुर्ग पहुंचा था. इस तरह अब तक इस प्रकरण में कुल 6 आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं. पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, और अब चौथा आरोपी छोटू राम भी पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं दो आरोपी अचला राम जाट और श्रवण बिश्नोई अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में जल्द और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मैहर जिले के रामनगर, अमरपाटन और मैहर जनपद पंचायत परिसरों में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कुल 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जबकि रामनगर में एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी संपन्न कराया गया. ढोल‑नगाड़ों, मंत्रोच्चार और पारंपरिक रस्मों के बीच हुए इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाराती बनकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया. रामनगर में जनपद सीईओ भारती दीक्षित ने अभिभावक की तरह विवाह संपन्न कराया, वहीं अमरपाटन में जनपद अध्यक्ष और मैहर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मौजूद रहे. कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट और भोजन व्यवस्था के साथ तैयार किया गया था. समारोह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी प्रदान की गई. इस दौरान मैहर में एसडीएम दिव्या पटेल, सीईओ अशोक तिवारी, रामनगर में जनपद अध्यक्ष मुन्नीबाई साकेत समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि मुन्नीबाई साकेत का DJ पर थिरकता वीडियो भी चर्चा में रहा.

ग्वालियर में एचपीवी के 3 हजार बालिकाओं क़ो लगे टीके

ग्वालियर जिले में एचपीवी वैक्सीन को लेकर शुरू हुई चर्चाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसका अभियान लगातार जारी रहेगा. पिछोर के जिगनिया बरकरी गांव में वैक्सीनेशन के बाद 9 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विभाग ने कार्यशाला आयोजित कर बताया कि बच्चियों की तबीयत वैक्सीन से नहीं, बाहर के भोजन से खराब हुई थी. प्रशासन का कहना है कि जिले में अब तक 3 हजार बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है और सभी सुरक्षित हैं. CMHO डॉ. सचिन श्रीवास्तव व गायनिक विशेषज्ञ डॉ. स्नेहलता दुबे ने बताया कि इंजेक्शन के बाद हल्का दर्द, सूजन या बुखार सामान्य है और कुछ ही समय में ठीक हो जाता है. उन्होंने 14–15 वर्ष की बालिकाओं के माता-पिता से अपील की कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका बेहद जरूरी है और इसे निश्चिंत होकर लगवाया जाना चाहिए.

फर्जी साधुओं को बेनकाब करने के लिए चलेगा कालनेमी अभियान

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पूरी जी ने देशभर में बढ़ रहे फर्जी साधुओं को पकड़ने के लिए ‘कालनेमी अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कई विधर्मी और संदिग्ध लोग साधु का वेश धारण कर घूम रहे हैं, इसलिए अब महाकुंभ से पहले ऐसे नकली साधुओं पर सख्त कार्रवाई होगी. पूरी जी के अनुसार असली साधुओं के पास आधार कार्ड और अखाड़े का आईडी होना जरूरी है. उन्होंने गृहस्थ जीवन जी रहे साधुओं को भी चेतावनी दी कि साधु का कर्तव्य सेवा, परमार्थ और अनुष्ठान है, परिवार पालना नहीं, इसलिए उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी देवी का मामला भी उन्होंने उठाया, जिन्हें 2016 में उपाधि दी गई थी लेकिन आपराधिक मामले सामने आने पर 2024 में पद से हटाया गया. हाल ही में उन पर एक और केस दर्ज हुआ है, हालांकि वे इस मामले में पूरी जी पर झूठा फंसाने का आरोप लगा चुकी हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, 30 सदस्य निलंबित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित हो गई. विपक्ष के नेता चरणदास महंत ने शून्यकाल में राज्य में एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाखों उपभोक्ता परेशान हैं और कालाबाजारी बढ़ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि वाणिज्यिक गैस की कमी से होटल और शादी‑समारोह प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए सरकार को आपूर्ति और भंडारण की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. सभापति ने इसे केंद्र का विषय बताते हुए चर्चा से इनकार किया, जिसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए आसन के सामने पहुंच गए. हंगामे के बीच नियमों के तहत 30 कांग्रेस सदस्यों को निलंबित कर दिया गया, हालांकि कुछ देर बाद निलंबन वापस ले लिया गया. कांग्रेस ने कालाबाजारी रोकने और स्थिति पर विस्तृत जवाब देने की मांग दोहराई.

चार बेटियों को कुएं में फेंककर मां ने की आत्महत्या

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां ग्राम खमरिया निवासी 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने मानसिक तनाव के चलते अपनी चार मासूम बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और मात्र 5 माह की मनीषा को हरपाल घोसी के खेत स्थित कुएं में फेंक दिया, जिससे सभी की डूबकर मौत हो गई. चारों बेटियों की जान लेने के बाद महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पुलिस ने चारों बच्चियों के शव कुएं से बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सागर भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला चार बेटियां होने और पति से अलग रहने के कारण मानसिक रूप से परेशान थी, हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

Madhya Pradesh Hindi News: रमजान में सहरी के लिए उठे युवक ने लगाई फांसी

Indore Man Commits Suicide: मध्य प्रदेश के इंदौर में युवक फरहान ने फांसी लगाकर जान दे दी. वह रमजान में सुबह सहरी के लिए था, फिर घर में फांसी लगा ली. आत्महत्या से पहले फरहान ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था, जिसमें उसने सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था. उसने जिस-जिस से कर्ज उससे भी माफी मांगी. बता दें कि फरहान की 5 महीने पहले सगाई हुई थी. मृतक ने मंगेतर को लिखा कि वह सारी जिंदगी उसका साथ निभाना चाहता था, लेकिन मेरी जिंदगी में कुछ सही नहीं चल रहा है. मामला सम्राट नगर का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इन्फ्लुएंसर ने लड़की को बुलेट की टंकी पर बैठाकर दौड़ाई बाइक

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओए इंदौरी (Oye Indori) यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है. उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहा है और टंकी पर लड़की को भी बैठाया है. इन्फ्लुएंसर ने लेट भी बिना नंबर वाली चलाई गई. बाइक से स्टंट करते हुए उसने खुद की और दूसरों की भी जान को खतरे में डाला है. इस दौरान लोग भी उसकी इस वीडियो पर भड़क भी गए हैं.

BJP MLA Meeting in Chhattisgarh: भाजपा विधायक दल की बैठक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 9वें दिन सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई है. वहीं, अब भाजपा विधायक दल की भी बैठक होगी. नवा रायपुर स्थित सीएम आवास में यह बैठक आयोजित की जाएगी.

Gas Cylinder: गैस सिलेंडर की जमाखोरी

LPG Shortage: अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध (Israel-USA and Iran War) के चलते मिडिल ईस्ट (Middle East) यानी खाड़ी देश भी प्रभावित हुए हैं. इसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों से एलपीजी गैस की कमी देखी जा रही है, इसके चलते अब बाजारों में कालाबाजरी और जमाखोरी भी बढ़ गई है. मध्य प्रदेश में भी प्रशासन ने रातलाम और छतरपुर जिले में जमाखोरी करने वालों को पकड़ा है.

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नामली क्षेत्र स्थित एक सर्विस सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए 22 भरे और 9 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए. वहीं, छतरपुर जिले में भी रिटायर्ड शिक्षक के घर से प्रशासनिक टीम ने 25 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया है, जिनमें से तीन गैस सिलेंडर भरे एवं अन्य गैस टंकियां खाली पाई गईं.

पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हंगामा; कोरबा के स्थानीय लोगों को धमकाया

Chhattisgarh Crime Drunk Driving Case: छत्तीसगढ़ में कोरबा सिटी कोतवाली थाना (City Kotwali Thana Korba) क्षेत्र के इतवारी बाज़ार (Itwari Bazaar Incident) में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर (Sandeep Kanwar) ने कथित तौर पर नशे (Drunk Driving Case) की हालत में कार दुकान में घुसा दी. तेज रफ्तार कार सीधे दुकान से टकराई, जिससे अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त दुकानदार ने भागकर अपनी जान बचाई. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Honeytrap in Jabalpur: जबलपुर में हनीट्रैप

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पत्रकारिता की आड़ में हनी ट्रैप का खेल चलाया जा रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी प्रवीण सिंह बताया जा रहा है, जो फर्जी पत्रकार है. शहर में हनी ट्रैप की गैंग बनाकर डॉक्टर, नामचीन लोगों से पैसा ऐंठने की योजना बनाई थी. लोगों को पॉक्सो और रेप में फसाने की धमकी देकर वसूली करता था.  नागपुर, छत्तीसगढ़ और मंडला की युवतियों से झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है.

जबलपुर के डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 35 लाख रुपये की मांग की थी. जहां, सौदा पहले 35 लाख फिर 25 और उसके बाद 8 लाख रुपये में तय हुआ. सौदे की रकम लेते हुए संजीवनी नगर पुलिस ने देर रात कछपुरा ब्रिज से गिरफ्तार किया है.

आरोपी एप्पल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अमित खरे को फंसाने की लगातार धमकी दे रहे थे. डॉक्टर ने एसपी से मुलाकात कर मदद मांगी तो दो थानों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी. फर्जी पत्रकार और डॉक्टर के बीच बातचीत के ऑडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने हैं. ऑडियो में पैसों का सौदा और हनी ट्रैप की बातों का जिक्र है. अब तक कितने लोगों को इस गैंग ने शिकार बनाया है, उसकी जांच हो रही है.

Madhya Pradesh Hindi News: गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, 10 बीघा फसल जलकर राख

Fire break out in Wheat Fielf Rajgarh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के उदनखेड़ी में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई. किसान की करीब 10 बीघा फसल जलने से उसकी छह महीने की मेहनत पर पानी फिर गया. ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. समय रहते आग बुझा ली गई, वरना आसपास के कई खेत भी चपेट में आ सकते थे. पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई.

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध का रोजेदारों पर भी असर

अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध (Israel-USA and Iran War) के चलते मिडिल ईस्ट (Middle East) यानी खाड़ी देश भी प्रभावित हुए हैं. इसका असर पर भारत में भी देखने को मिल रहा है. इस युद्ध के चलते एलपीजी गैस और खजूर-मेवे पर भी असर पड़ रहा है. रमजान के महीने में इस्तेमाल होने वाले मेवों की कीमतों में अचानक तेज उछाल आ गया है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Suicide after Marriage: शादी के 9 महीने बाद फांसी लगाकर दी जान

Mauganj Woman Suicide: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिला से आई यह खबर पूरे इलाके को झकझोर कर रख देने वाली है. दहेज की मांग और कथित प्रताड़ना के बीच एक नवविवाहिता की जिंदगी खत्म हो गई. मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ससुर और पति समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला मऊगंज जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के हर्रई मुढ़ान गांव का है. यहां 20 वर्षीय कुंती केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने 9 महीने पहले ही शादी की थी.

Madhya Pradesh Hindi News: रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को कुचला

Datia Overload Trackor with sand Crushed to Death Husband Wife: दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी. हादसे में रोशनी (30) और छोटू (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जबकि दूसरी को भी चोटें आई हैं.

MP Hindi News: टांसफॉर्मर में आग लगने से पूरी फैक्ट्री चपेट में आई

Chhatarpur Transformer Fire: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पड़रिया चौक में स्थित एक ट्रांसफार्मर निर्माण एवं रिपेयरिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना सतई थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की है, जहां आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, पास के खेतों में किसानों की खड़ी फसल को भी आग से भारी नुकसान होने की आशंका बन गई थी.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो हाथी शावकों की मौत

Baby Elephants Died in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में कुरकुट नदी से दो हाथी शावकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने आरएफ के पास नदी में शव तैरते हुए देखे और इसकी सूचना वन विभाग को दी. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगभग 19 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था. प्रारंभिक आशंका है कि कुछ खाने या नदी पार करते या नहाते समय शावकों की डूबने से मौत हुई होगी.

हालांकि वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. कुछ महीने पहले भी तीन हाथियों की मौत घरघोड़ा  वन परिक्षेत्र में हुए थे और अभी भी उन मामलों में वन विभाग मौत के कारणों का पता नहीं कर पाई है.

Baby Elephant Health Deteriorated in Jashpur: खेत में हाथी का बच्चा खेत में गिरा

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव वन परिक्षेत्र (Pathalgaon Forest Range) के बूढ़ाडांड में अचानक एक नर शावक हाथी का स्वास्थ्य बिगड़ गया और एक खेत में बेसुध होकर गिर गया. इसकी सूचना गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी पर निगरानी बनाए रखी है. हाथी की बिगड़ी स्वास्थ्य को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने हाथी का प्राथमिक उपचार किया है.

LPG Shortage: एलपीजी गैस पर अफवाहों के बीच बलौदा बाजार कलेक्टर सख्त

Gas Distributors Meeting: सोशल मीडिया पर घरेलू रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों (LPG Gas Rumors) के बीच बलौदा बाज़ार (Balodabazar LPG Gas) जिले में पैनिक स्थितियों को रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर कुलदीप शर्मा (Collector Kuldeep Sharma) ने संयुक्त जिला कार्यालय में गैस वितरकों की समीक्षा बैठक (Gas Distributors Meeting) ली. बैठक में जिले के सभी घरेलू एलपीजी गैस वितरक मौजूद रहे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र का आज 9वां दिन है. सदन में आज हंगामा होने के आसार हैं, जहां सड़क दुर्घटना, अपराध, बेरोजगारी का मुद्दा गूंजेगा. उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत और श्याम बिहारी जायसवाल सवालों के जवाब देंगे. बीजेपी विधायक पुन्नू लाल मोहले ध्यानाकर्षण में जर्जर सड़कों का भी मुद्दा उठाएंगे. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखन लाल देवांगन, लक्ष्मी रजवाड़े, टंक राम वर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

CG Weather and Temperature: छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव शुरू हो गया. राज्य में बढ़ते तापमान से लोग अब परेशान होने लगे हैं. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय तेज धूप और रात में राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते के अंदर तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है. राज्य में बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान राजनंदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दुर्ग में 38.5, बेमेतरा में 38.1, रायपुर में 38 और बिलासपुर में 37.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग युवक की हत्या (Singrauli Minor Murder) के बाद बुधवार देर शाम क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा (Violent Protest in Singrauli) फूट पड़ा. इसी आक्रोश के बीच भीड़ आरोपी के घर के पास पहुंची और वहां खड़ी स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मृत व्यक्ति को बना दिया पदाधिकारी

Chhattisgarh Hindi News: सूरजपुर के भैयाथान मंडल से भाजपा की संगठनात्मक सूची को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी में एक ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल कर लिया, जो पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. पिछले साल दिसंबर में जिनकी मौत हो चुकी थी, उन्हें कार्यकारिणी सदस्य बना दिया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Woman Commits Suicide with Daughter in Sagar: महिला ने 5 साल की बेटी संग कुएं में कूदकर दी जान

Madhya Pradesh Hindi News: सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंन्नोद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मायके में रह रही सीमा पाल (29) ने अपनी 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ खेत में बने कुएं में कूदकर आत्महत् (Woman Jumped in Well)या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जैसीनगर अस्पताल भेजा. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए.

Cow Beef in Seoni: 126 किलो गौ मांस जब्त, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

Madhya Pradesh Hindi News: सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बादलपार गांव के चांदनी चौक मस्जिद रोड पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग द्वारा गौ वंश की निर्मम हत्या कर गोमांस वकील खान के घर पर लाए हैं. साथ ही बाइक और चार पहिया वाहनों से गोमांस अन्य जगह पहुंचाया जा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से 126 किलो गौ वंश मांस जब्त किया गया है. साथ ही 2 चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है. 5 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकालना, जहां उनसे "गौ काटना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" नारे गवाए.

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश में हीटवेव अलर्ट

Heat Wave Alert in MP: मध्य प्रदेश में 12 मार्च को तेज़ गरमी और लू का असर बढ़ने की संभावना है. खरगोन, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और रतलाम में भीषण लू चल सकती है. राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 36°C और न्यूनतम 21°C रहने का अनुमान है. नागरिक दोपहर की धूप से बचें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिएं, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष खयाल रखें. बाहर निकलते समय टोपी/छाता और सनस्क्रीन का उपयोग करें तथा अनावश्यक यात्रा से परहेज करें.

Close