विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2023

धार में बदमाशों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े हथियार दिखा कर व्यापारी से लूट, लाखों रुपये लेकर फुर्र

इस लूटपाट में व्यापारी के साथ दूसरा युवक भी घायल हुआ. घायल का इलाज अमझेरा के शासकीय अस्पताल में कराया गया. व्यापारी के मुताबिक, बदमाश करीब 4 लाख रुपए लूट कर गए हैं. पीड़ित का इलाज करवाने के बाद व्यापारी एवं पुलिस टीम घटनास्थल कि और रवाना हुई है. मालूम हो कि इसी मार्ग पर पहले भी लूट कि कई वारदात हो चुकी है.

धार में बदमाशों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े हथियार दिखा कर व्यापारी से लूट, लाखों रुपये लेकर फुर्र
धार में बदमाशों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े हथियार दिखा कर व्यापारी से लूट, 4 लाख लेकर फुर्र

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) ज़िले में हैरान करने वाली घटना हुई है. ज़िले के भोपावर मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी से लाखों रुपए लूट लिए. बताया जा रहा है कि बदमाश हथियार लहराते हुए पूरी तैयारी के साथ आए थे. लूटेरों ने सबसे पहले व्यापारी की बाइक को टक्कर मार दिया. इसके बाद उन्होंने पैसों से भरे बैग पर हाथ साफ़ किया और बाइक भागते हुए मौके से फरार हो गए. लूट के दौरान बदमाशों ने व्यापारी को घायल भी कर दिया जिससे कि वह लहूलुहान हो गया. जिसके बाद व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया. 

हथियार दिखाते हुए व्यापारी से लूटे 4 लाख 

दरअसल, घटना चालनी-भोपावर मार्ग की है. जहां पर व्यापारी राजकुमार राठौड़ अपने साथी जीतेन्द्र के साथ बाइक पर सवार थे. दोनों साथी सप्ताहिक हाट बाजार मे अनाज खरीदी की दुकान लगाने जा रहे थे. इसी दौरान  कुछ अज्ञात बदमाश बाइक से आ पहुंचें और व्यापारी की बाइक को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया. जिसके बाद बदमाशों ने पैसों से भरा हुआ बैग उठाया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाशों के पास दरांती जैसे कई सारे धारदार हथियार थे. 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश चुनाव में 2000 से ज्यादा प्रत्याशियों की जमानत खतरे में, जानें क्या होता है जमानत जब्त का मतलब

इस लूटपाट में व्यापारी के साथ दूसरा युवक भी घायल हुआ. घायल का इलाज अमझेरा के शासकीय अस्पताल में कराया गया. व्यापारी के मुताबिक, बदमाश करीब 4 लाख रुपए लूट कर गए हैं. पीड़ित का इलाज करवाने के बाद व्यापारी एवं पुलिस टीम घटनास्थल कि और रवाना हुई है. मालूम हो कि इसी मार्ग पर पहले भी लूट कि कई वारदात हो चुकी है. एक बार फिर व्यापारी के साथ दिन दहाड़े हुई लूट से इलाके में में दहशत का माहौल है. वहीं, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़े: ज्योतिरादित्य सिंधिया के शाही महल पहुंचे जेपी नड्डा, नरेंद्र तोमर से दूरी के क्या है सियासी मायने?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com