Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14 मार्च 2026 का दिन कई महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए खास रहने वाला है. एक ओर भोपाल में दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवाल लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, वहीं प्रदेशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन लंबित मामलों के निपटारे की कोशिशों को गति देगा. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण को लेकर नई ‘गौधाम योजना' की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य आवारा और निराश्रित पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है.
फिट इंडिया कार्निवाल का आयोजन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भोपाल द्वारा टीटी नगर स्टेडियम में 14 और 15 मार्च को फिट इंडिया कार्निवाल आयोजित किया जा रहा है. शाम 5 से 9 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे और प्रवेश निःशुल्क रहेगा. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला के साथ कई खेल हस्तियां भी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी. आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य व जागरूकता बढ़ाना है.
गौवंश संरक्षण कार्यक्रम ‘गौधाम योजना'
इसी दिन प्रदेशभर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें मध्य प्रदेश की 1388 पीठों में लाखों मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार भी 14 मार्च को अपने गौवंश संरक्षण कार्यक्रम ‘गौधाम योजना' की औपचारिक शुरुआत करने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रेक्षागार में इसका शुभारंभ करेंगे. योजना का उद्देश्य निराश्रित और घूमते गौवंश के लिए सुरक्षित और संगठित व्यवस्था तैयार करना है.
Millets Mahotsav: Jabalpur में तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन
के मुख्यमंत्री Mohan Yadav की पहल पर मिलेट्स को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न आयोजनों की शुरुआत की गई है. इसी कड़ी में Jabalpur में तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया गया.
इस महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न आदिवासी अंचलों से आई समितियों और स्टार्टअप्स ने अपने स्टॉल लगाए, जहां लोगों को मिलेट्स से बने पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिला. प्रदर्शनी में कोदो, कुटकी, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज से तैयार किए गए कई व्यंजन प्रस्तुत किए गए.
Bemetara News: बेमेतरा पुलिस की ओर से जिले में स्थित फार्म हाउस का किया जा रहा निरीक्षण
बेमेतरा पुलिस की ओर से जिले में स्थित फार्म हाउस का निरीक्षण किया जा रहा है. बाहरी राज्य से आकर खेती करने वाले किसानों की संख्या जिले में बहुत ज्यादा है. पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन की टीम फार्म हाउस में जाकर फसलों की जांच कर रही है. डीआईजी ने बैठक लेकर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे. पुलिस अधिकारी नाम पते और जानकारियां भी इकट्ठा कर रहे हैं.
Gau Dham Yojana: छत्तीसगढ़ में आज शुरू होगी गोधाम योजना, राज्य के हर विकासखंड में बनाए जाएंगे 10 गोधाम
छत्तीसगढ़ में शनिवार यानी आज गोधाम योजना शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोधाम योजना की शुरुआत करेंगे. बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से योजना की शुरुआत होगी. राज्य के हर विकासखंड में 10 गोधाम बनाए जाएंगे. वहीं गोवंश की रक्षा व सरंक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किया गया.
MP Weather: आज गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, इन जिलों में तीन दिन तक होगी बारिश
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. वहीं नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी तीव्र लू का असर देखा गया. यहां दिन का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि शनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं 15, 16 और 17 मार्च को एमपी के उत्तरी-पूर्वी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.
National Table Tennis Tournament: इंदौर में राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से
मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन द्वारा यूटीटी राष्ट्रीय व अंतर राज्य सीनियर टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है. यह 14 मार्च से 21 मार्च तक स्थानीय अभय प्रशाल में होने जा रहा है. इंदौर में होने वाली इस स्पर्धा के तहत 14 से 17 मार्च तक टीम मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 16 से 21 मार्च तक व्यक्तिगत मुकाबले होंगे. पुरुष और महिला टीम मुकाबलों के साथ ही पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल, मिश्रित युगल समेत कुल सात विधाओं के मुकाबले होंगे.
Indore-Sharjah flight: इंदौर-शारजाह फ्लाइट अब हफ्ते में 4 दिन होगी संचालित
इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशलन एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र इंटरनेशलन फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही संचालित की जाएगी. ये फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन बंद रहेगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर से शारजाह के बीच सप्ताह में तीन फेरे कम करने जा रही है.
Kanker News: कांकेर जिले के ग्राम कोड़ेजुंगा के शीतला मंदिर में दिखा भालू
कांकेर जिले के ग्राम कोड़ेजुंगा के शीतला मंदिर में भालू दिखा. भोजन-पानी की तलाश में गांवों तक पहुंच वन्यजीव रहे हैं. ग्राम में भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. भालू अक्सर रात के समय गांव के आसपास नजर आता है. यह मामला कांकेर वन क्षेत्र के ग्राम कोड़ेजुंगा का है.
Raigarh News Live: ओडिशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत ओडिशा के एक गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है. एसएसपी के निर्देशन में तमनार पुलिस ने सुंदरगढ़ -ओडिशा निवासी मिथुन सा को पकड़ा. यह कार्रवाई 17 फरवरी को 1.150 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गए दो आरोपियों मनोज प्रधान और संजय देहरी से पूछताछ के बाद की गई. मोबाइल डिटेल के आधार पर सप्लायर की पहचान कर पुलिस ने उसे हिमगीर क्षेत्र से गिरफ्तार किया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है. मामले में पहले ही मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और गांजा जब्त किया जा चुका है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
Madhya Pradesh News Live: NH-719 को सिक्स लेन बनाने की मांग पर संत समाज का बिगुल, 16 मार्च से बरेठा टोल पर अनिश्चितकालीन टोल फ्री आंदोलन
ग्वालियर-इटावा मार्ग पर स्थित NH 719 को सिक्स लेन बनाने की मांग को लेकर संत समाज ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. संत समाज ने घोषणा की है कि 16 मार्च से बरेठा टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन टोल फ्री आंदोलन शुरू किया जाएगा. आंदोलन की तैयारियों के तहत शुक्रवार को संत समाज के साधु-संत और समर्थक बरेठा टोल प्लाजा पहुंचे, जहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की गई.
संतों ने टोल प्लाजा परिसर में पहले बालाजी हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद संत समाज के प्रतिनिधियों ने टोल पर ध्वजारोहण कर आंदोलन का शंखनाद किया. संतों का कहना है कि भिंड-इटावा मार्ग लंबे समय से जर्जर और दुर्घटना संभावित बना हुआ है, इसलिए इसे सिक्स लेन में परिवर्तित करना क्षेत्र की जनता की बड़ी जरूरत है.
Pithampur Exam Centre: पीथमपुर परीक्षा केंद्र पर नवजात को जन्म देने का मामला, बेटमा पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर के एक निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर नाबालिग छात्रा द्वारा नवजात शिशु को जन्म देने के चर्चित मामले में बेटमा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी को 12 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
दरअसल, यह मामला 24 फरवरी 2026 को उस समय सामने आया था, जब पीथमपुर के एक निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में दसवीं की परीक्षा दे रही नाबालिग छात्रा ने परीक्षा के दौरान वॉशरूम में एक नवजात शिशु को जन्म दिया था. घटना के सामने आते ही स्कूल परिसर और क्षेत्र में हड़कंप मच गया था.
Raigarh News Live: रायगढ़ में दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, जुआ कार्रवाई में लापरवाही के मामले में एक्शन
एसएसपी की सख्ती के बाद जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है. 11 मार्च को बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर संयुक्त टीम से रेड कराई गई. कार्रवाई में चार जुआरी गिरफ्तार किए गए और उनके पास से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल व 10,600 रुपये जब्त किए गए. लापरवाही पाए जाने पर एएसआई गिरी और प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को लाइन अटैच कर दिया गया है. एसआई विजय एक्का को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है.