Rahul Gandhi Delhi Rally: 1 November को Delhi में Congress की महा Rally, तैयारी तेज! । Breaking News

  • 2:43
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की विशाल महा रैली के लिए मध्य प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में इंदौर से करीब 150 कारों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में करीब 500 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी की मौजूदगी में होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी की बात कही है। रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में गतिविधियां तेज हैं। रामलीला मैदान में होने वाली इस महा रैली के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी है। #congress #delhirally #congressrally #rahulgandhi #ramleelamaidan #madhyapradesh #mpcongress #indore #jitu patwari #vipinwankhede #congressworkers #delhinews #politicalnews #latestnews #hindinews ndtv_news

संबंधित वीडियो