Chhattisgarh Weather : Jashpur के पठारी इलाकों में घना Fog, सन्ना और पंडरापाट में Visibility बेहद कम
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पठारी इलाकों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। सन्ना, खंडरापाट, पंडरापाट, रौनी और घडेगा सहित कई क्षेत्रों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। सड़कों पर कुछ दूरी तक ही रास्ता दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बारिश थमने के बाद ठंड और कोहरे का असर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में छाई कोहरे की सफेद चादर को देखकर अब सर्दी की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
#jashpur #jashpurnews #chhattisgarh #cgnews #weatherupdate #densefog #fogalert #coldweather #chhattisgarhweather #winterupdate #latestnews #breakingnews
ndtv_news