Chhattisgarh High Court को मिलेंगे 6 नए Judge! Supreme Court Collegium ने दी मंजूरी। Top News

  • 2:13
  • प्रकाशित: अक्टूबर 31, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को छह नए न्यायाधीश मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छह नामों को मंजूरी दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। कॉलेजियम से मंजूरी पाने वाले नामों में आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि, शशांक ठाकुर, सौरभ शर्मा, रजनी श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा शामिल हैं। इनमें चार नाम बार कोटे से और दो नाम न्यायिक अधिकारी वर्ग से बताए गए हैं। आनंद शुक्ला और शशांक ठाकुर लंबे समय से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वहीं रत्न निधि पुष्टि भी वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब इन नामों पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। इस फैसले से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ेगी। #chhattisgarh #chhattisgarhhighcourt #highcourt #supremecourt #collegium #judicialappointment #newjudges #bilaspur #judiciarynews #legalnews #cgnews #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो