विज्ञापन
3 years ago

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद दोनों प्रदेशों के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. एक तरफ मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दोनों ही राज्यों में सस्पेंस बरकरार है, वहीं दूसरी ओर कुछ नेताओं के नाम को लेकर काफी चर्चा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं नेताओं में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी.

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह ने कहा था कि वे बुधवार को दिल्ली के बजाय छिंदवाड़ा का दौरा करेंगे, जहां हारी हुई सीटों पर मंथन किया जाएगा और इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी. 

बता दें कि मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा ही एक ऐसा जिला है, जहां बीजेपी के पास कोई भी पद नहीं है. जिले के सभी विधायक, मेयर और सांसद कांग्रेस के हैं. जिसके बाद सीएम शिवराज ने छिंदवाड़ा में मंथन करने का निर्णय लिया है. बुधवार को वे छिंदवाड़ा जाएंगें और वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए लाडली बहना और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.

वहीं, छत्तीसगढ़ में भी सियासी गलियारों में हलचल तेज है. एक ओर मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा कि पुराने नामों को भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है.

दोनों राज्यों की सियासी खबरों के अलावा यहां सभी प्रमुख खबरों का लाइव अपडेट दिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com