विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

Indore News: सांसद शंकर लालवानी पर अभद्र टिप्पणी, UP के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर केस, कौन है आरोपी?

शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे है। जांच के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

Indore News: सांसद शंकर लालवानी पर अभद्र टिप्पणी, UP के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर केस, कौन है आरोपी?

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है. सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.

मामले की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि ने तत्काल क्राइम ब्रांच पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे है। जांच के बाद पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

आरोपी पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स  

इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी जतिन शुक्ला केस दर्ज कर लिया गया है.  मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि शुक्ला राजनीति से जुड़े कंटेंट नियमित रूप से बनाते हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. अपने इस विवादित कंटेंट में उन्होंने इंदौर के साथ-साथ मंदसौर और ग्वालियर का भी उल्लेख किया है. 

VIDEO: रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाया, फिर दौड़ाई कार, टक्कर के बाद युवकों ने बदसलूकी भी की

VIDEO: 'ज्यादा हो गई है...' नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर ड्रामा, किसने पिलाई इतनी शराब जो खुद पर खो दिया काबू? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com