Shajapur Wedding Dispute : शाजापुर में जूता चुराई पर बवाल, शादी के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात। MP
मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। उज्जैन से आई बारात में फेरे पूरे होने के बाद विदाई के वक्त विवाद शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जूता चुराई के लिए पहले 1,100 रुपये तय हुए थे, लेकिन बाद में 11 हजार रुपये मांगे गए। वहीं दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे के परिवार की ओर से 100 साड़ियों या उनकी जगह एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला शाजापुर कोतवाली थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस वीडियो फुटेज की भी जांच कर रही है।
#shajapur #shajapurnews #weddingdispute #weddingdrama #jootachurai #marriagecontroversy #madhyapradesh #mpnews #ujjain #dowryallegation #weddingfight #viralvideo #policeinvestigation #breakingnews #ndtvindia
ndtv_news