Gwalior Firing : डबरा में दिनदहाड़े पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार पर चलाई गोली। Crime

  • 3:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Gwalior Firing: डबरा में दिनदहाड़े पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार पर चलाई गोली। Crime News मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। कटारिया चौराहे पर कार से गुजर रहे अनिल रावत पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप है। फरियादी के मुताबिक, पांच लोगों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर 315 बोर के कट्टे से फायरिंग की। गोली कार के शीशे में लगी, जिससे अनिल रावत बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने बेसबॉल के डंडे से भी हमला किया। पुलिस ने सत्येंद्र रावत, नीरज रावत, गुलशन रावत, उपेंद्र रावत और शिवा परिहार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। देखिए ग्वालियर के डबरा से यह पूरी रिपोर्ट। #gwalior #dabranews #gwaliornews #firing #gunfire #madhyapradesh #mpnews #dabrafiring #gwaliorcrime #crime news #policeinvestigation #oldrivalry #breakingnews #mpcrime #ndtvindia ndtv_news

संबंधित वीडियो