Dhar News : धार में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कुएं में मिला शव। MP CRIME NEWS
मध्य प्रदेश के धार जिले के नालछा क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में 16 वर्षीय सीताराम कटारे का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे सीताराम को फोन करके बुलाया गया था। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही है। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
#dhar, #dharnews, #madhyapradesh, #mpnews, #barkheda, #nalchha, #sitaramkatare, #suspiciousdeath, #deathinvestigation, #policeinvestigation, #familyprotest, #roadblock, #justicefordeath, #mpbreakingnews, #latestnews
ndtv_news