Chhattisgarh Weather Alert : तूफानी बारिश का डबल अटैक! खेतों में गिरी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
दूसरी तरफ बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और कोरबा समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश और तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल गिर गई है। खलिहानों में रखा धान भीगने से नमी और अंकुरण की समस्या सामने आ रही है। किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। कृषि विभाग ने नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देने की सलाह दी है। प्रशासन ने सर्वे के निर्देश दिए हैं। देखिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट।
#chhattisgarh #chhattisgarhweather #rainalert #weatherupdate #raipur #raipurnews #dhanfarming #paddy crop #farmersproblem #cropdamage #balodabazar #bem etara #korba #madhyapradesh #ndtvindia
ndtv_news