Haridwar IB Officer Attack : IB के SP CP Nautiyal पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली
उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल पर उनके ही ड्राइवर ने गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी गुस्से में SP के ऑफिस में पहुंचा और तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उनके माथे के बेहद करीब से गुजर गई और उन्हें चोट आई। घायल अधिकारी को पहले कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश AIIMS भेजा गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और एक CMP बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच जारी है।
#haridwar, #uttarakhandnews, #ibofficer, #cpnautiyal, #haridwarfiring, #policenews, #driverarrested, #firingincident, #crime news, #breakingnews, #ibsp, #uttarakhandpolice, #a imsrishikesh, #latestnews, #ndtvindia
ndtv_news