Chhattisgarh News : विधानसभा सत्र से पहले सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर पाबंदी

  • 2:52
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Chhattisgarh News : विधानसभा सत्र से पहले सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर पाबंदी छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। विधानसभा में विधायकों के सवालों, प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण से जुड़े मामलों के जवाब समय पर तैयार करने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। विभागों को संबंधित जिलों और ब्लॉक से सही व तथ्यात्मक जानकारी जुटाकर सदन में जवाब देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। #chhattisgarh, #raipur, #chhattisgarhnews, #raipurnews, #assemblysession, #vidhansabha, #governmentorder, #employees, #governmentemployees, #holidayrestriction, #generaldministration, #cgnews, #breakingnews, #hindinews, #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो