Chhattisgarh Patwari Strike:पटवारियों की हड़ताल खत्म, CM Vishnu Deo Sai से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

  • 3:55
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की हड़ताल खत्म, CM Vishnu Deo Sai से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पटवारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया गया। बैठक में पटवारियों की मांगों पर विचार के लिए समिति बनाने पर सहमति बनी है। पटवारियों ने वेतन विसंगति, एप की तकनीकी खामियों और अन्य समस्याओं को लेकर अपनी मांगें रखी हैं। इसके अलावा हड़ताल अवधि का वेतन देने, करीब 200 निलंबित पटवारियों पर कार्रवाई वापस लेने, ट्रांसफर रद्द करने और 3000 पटवारियों को जारी कारण बताओ नोटिस शून्य घोषित करने की मांग भी रखी गई है। अब समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार आगे फैसला लेगी। हड़ताल खत्म होने से राजस्व संबंधी लंबित कामकाज और धान खरीदी से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। #chhattisgarh #patwari #patwaristrike #chhattisgarhnews #raipur #raipurnews #vishnudeosai #cgsarkar #patwarinews #revenue department #dhan kharidi #governmentnews #breakingnews #cgnews #ndtvindia ndtv_news

संबंधित वीडियो