Matrimonial App Fraud: Gwalior में मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, शादी का वादा, शोषण और फिर 3 लाख की ठगी

  • 3:22
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Matrimonial App Fraud: Gwalior में मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, शादी का वादा, शोषण और फिर 3 लाख की ठगी ग्वालियर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए युवती से ठगी और शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उससे दोस्ती की और ग्वालियर व भोपाल के अलग-अलग होटलों में उसका शोषण किया। इस दौरान भाई की तबीयत खराब होने और दूसरी जरूरतों का हवाला देकर आरोपी ने ऑनलाइन करीब 3 लाख रुपये भी ट्रांसफर कराए। आरोप है कि बाद में आरोपी शादी करने और पैसे लौटाने से मुकर गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता ने भोपाल के गोविंदपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे ग्वालियर भेजा गया। अब ग्वालियर पुलिस ने जीरो पर मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। #Gwalior #GwaliorNews #MatrimonialApp #MatrimonialFraud #OnlineFraud #MarriageFraud #GwaliorCrime #BhopalNews #CrimeNews #CyberFraud #PoliceInvestigation #FraudCase #MadhyaPradesh #MPNews #NDTVIndia ndtv_news

संबंधित वीडियो