Mohan Yadav Viral Video : ग्वालियर-मुरैना के सांसदों से CM मोहन ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो हो गया वायरल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान CM ने ग्वालियर और मुरैना के सांसदों के साथ हुई बातचीत का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दोनों सांसदों से उन्होंने पूछा था कि सांसद शब्द कहां से आया और इसकी उत्पत्ति क्या है? मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोनों तत्काल इसका जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद CM मोहन यादव ने मंच से सांसद, संसद, विधायक और महापौर जैसे शब्दों का जिक्र करते हुए इनके पीछे वीर सावरकर की भूमिका बताई। उन्होंने दावा किया कि इन शब्दों को हिंदी शब्दावली में लोकप्रिय बनाने का श्रेय सावरकर को जाता है। मुख्यमंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#mohanyadav #cmmohanyadav #madhyapradesh #mpnews #gwalior #morena #viralvideo #virsavarkar #sanskrit #hindiwords #parliament #mpviralvideo #politicalnews #latestnews #ndtvindia
ndtv_news