Balaghat Food Poisoning : फूड पॉइजनिंग का कहर, चाउमीन खाने से 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल पहुंचे

  • 6:51
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Balaghat Food Poisoning : फूड पॉइजनिंग का कहर, चाउमीन खाने से 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल पहुंचे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के हिरी गांव में मंडई मेले के दौरान चाउमीन और मंचूरियन खाने के बाद 118 लोग बीमार पड़ गए। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 45 बच्चों को बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य मरीजों का इलाज किरनापुर में हुआ। कलेक्टर आदित्य सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। पुलिस ने चाउमीन का ठेला लगाने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए जा रहे हैं। जानिए पूरे मामले की ताजा जानकारी। #balaghat, #madhyapradesh, #mpnews, #foodpoisoning, #foodpoisoningcase, #chowmein, #streetfood, #childrenhospitalized, #hirigaon, #kirnapur, #mandaimela, #district hospital, #mpbreakingnews, #foodsafety, #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो