Sehore News : सीहोर में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल, गोलीकांड या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

  • 1:35
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Sehore News : सीहोर में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल, गोलीकांड या हादसा? जांच में जुटी पुलिस मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भावखेड़ी गांव में सचिन वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि देर रात हुए विवाद के दौरान सचिन को गोली मारी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने इछावर थाने के सामने प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। वहीं पुलिस गोली लगने और सड़क हादसे, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। #sehore, #madhyapradesh, #sehorenews, #ichhawar, #bhavkhedi, #sachinverma, #mpnews, #mpcrime, #crime news, #policeinvestigation, #protest, #roadblock, #breakingnews, #hindinews, #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो