Bhopal Air Pollution : भोपाल की हवा फिर हुई खराब, AQI 272 पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल? अलर्ट जारी
भोपाल में एक बार फिर वायु प्रदूषण बढ़ गया है। ठंड की शुरुआत और देवउठनी ग्यारस पर हुई आतिशबाजी के बाद शहर की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। टीटी नगर समेत कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 272 दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के कई स्थानों पर AQI 250 के पार बना हुआ है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए चिंता का विषय है। डॉक्टरों की सलाह है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें और बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें। दिवाली के बाद देवउठनी ग्यारस की आतिशबाजी ने भी भोपाल की हवा पर असर डाला है। देखिए NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में भोपाल की हवा का ताजा हाल।
#bhopal #bhopalnews #bhopalaqi #airpollution #airquality #aqi272 #bhopalpollution #madhyapradesh #mpnews #airqualityindex #pollutionalert #winterpollution #ttnagar #environmentnews #ndtvindia
ndtv_news