Chhattisgarh Baby Trafficking : रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त, डॉक्टर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की कथित खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक डॉक्टर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाता था और निसंतान दंपतियों की तलाश कर नवजात बच्चों का सौदा करता था। जांच में 8 से 10 लाख रुपये तक में बच्चों की खरीद-फरोख्त किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को एक साल में 20 से ज्यादा बच्चों की तस्करी की आशंका है। अस्पताल के रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी मिलने के बाद 8 सदस्यीय SIT जांच कर रही है। जानिए कैसे हुआ इस रैकेट का खुलासा और कहां तक फैला हो सकता है इसका नेटवर्क।
#raipur, #chhattisgarh, #cgnews, #babytrafficking, #newborntrafficking, #childtrafficking, #humantrafficking, #raipurpolice, #hospitalracket, #doctorarrested, #interstatesyndicate, #sitinvestigation, #newbornbabies, #crime news, #breakingnews
ndtv_news