इंदौर में नर्मदा जलप्रदाय की पाइपलाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। नगर निगम ने पहले और दूसरे चरण की पाइपलाइनों में इंटरकनेक्शन, लीकेज सुधार और मरम्मत के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक 12 घंटे का शटडाउन लिया है।
इसका असर 19 पानी की टंकियों और 150 से ज्यादा कॉलोनियों पर पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अन्यायपूर्णा, राजमोहल्ला, सदर बाजार, गांधी हॉल, स्कीम नंबर 103, द्रविड़ नगर, नवलखा, बाणगंगा और जिन्सी हाट सहित कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। नगर निगम ने लोगों से पहले ही जरूरत के मुताबिक पानी जमा करके रखने और पानी बचाने की अपील की है।
#indorenews #indorewatersupply #watercrisis #watershortage #indoremunicipalcorporation #narmadawater #pipelinemaintenance #watersupplyalert #indorecity #banganga #sudamanagar #mpnews #civicnews #latestnews #shorts
ndtv_news