Jashpur Fraud Case: 10 लाख के लोन का झांसा, 1.93 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार । Breaking News

  • 1:03
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी गजानन चौहान की शिकायत के मुताबिक, लोन दिलाने के नाम पर सुरक्षा निधि के बहाने उनसे ₹1,93,000 लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान बैंक खातों की जानकारी जुटाई और भिलाई से आरोपी चंद्रमणि देवदास को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश सहित आगे की जांच कर रही है। #jashpur #chhattisgarh #jashpurnews #loanfraud #loanscam #fraudcase #financialfraud #policeaction #chhattisgarhnews #pathalgaon #bhilai #breakingnews #latestnews #shorts #viralshorts ndtv_news

संबंधित वीडियो