छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के असर से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बस्तर और दुर्ग संभाग समेत दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
इस मौसम बदलाव ने बेमेतरा और धमतरी के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में महामाया और हाइब्रिड जैसी अर्ली वैरायटी का धान पककर तैयार है, जबकि कुछ किस्मों की कटाई में अभी समय है। किसानों का कहना है कि तेज हवाओं से धान की फसल गिर सकती है, जिससे कटाई का खर्च बढ़ने और पैदावार की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। धमतरी में बादल छाने, हल्की बूंदाबांदी और हवाएं चलने की जानकारी सामने आई है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
#chhattisgarhweather #cgweatheralert #chhattisgarhnews #rainalert #weatherupdate #cyclonicsystem #bayofbengal #heavyrainfall #bastarnews #durgnews #bemetaranews #dhamtarinews #farmersnews #paddycrop #shorts
ndtv_news