मध्य प्रदेश की चार बड़ी खबरें सामने आई हैं।
बड़वानी: जुलवानिया में एबी रोड बायपास के पास कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है।
शिवपुरी: युवती के साथ मारपीट, पीछा करने और अभद्रता के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों का जुलूस निकाला। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
भोपाल: पुलिस कमिश्नर ने खतरनाक कार्बाइड गन और कार्बाइड धमाकों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत अगले दो महीने तक लागू रहेगा।
कोटा: शिवपुरी के एक छात्र की कोटा में मौत का मामला भी सामने आया है। छात्र वहां रहकर जेई की तैयारी कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#mpnews #madhyapradesh #barwani #barwanifire #shivpuri #bhopal #carbidegun #policeaction #breakingnews #mpbreakingnews #latestnews #indianews #crimenews #shorts #viralshorts
ndtv_news