मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें मिशन 2028 और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में योजनाओं की निगरानी और संगठन-सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय के साथ एक-एक सांसद को जोड़ने और योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए मंत्रियों की विशेष टीम बनाने की बात सामने आई। साथ ही सरकार के तीन साल के कामकाज और मंत्रियों, सांसदों व विधायकों की उपलब्धियों को सार्वजनिक पोर्टल पर प्रदर्शित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में कुछ वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर भी चर्चा हुई।
#mpnews#madhyapradesh #bjp #bjpmeeting #mission2028 #mohanyadav #bhopalnews #mp politics #coregroupmeeting #politicalnews #government योजनाएं #bjpstrategy #breakingnews #indianews #shorts
ndtv_news